{"_id":"5ba6867c867a5501a1764dbe","slug":"111537640060-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू के अवैध खनन का किया विरोध तो फूंक दी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू के अवैध खनन का किया विरोध तो फूंक दी बाइक
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी (हर्रा) बालू साइट पर तैनात चौकीदारों ने सोन नदी से टीपर में अवैध बालू लोड करने से मना किया तो बवाल हो गया। अवैध खननकर्ताओं ने चौकीदारों की पिटाई करने के बाद एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद टीपर लेकर खननकर्ता फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने जली बाइक को कब्जे में ले लिया। घायल चौकीदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
शुक्रवार की रात करीब दस बजे बरहमोरी बालू साइट सोन नदी से कुछ लोग अवैध ढंग से टीपर बालू लोड कराने लगे। इसका बलरामपुर जिलेे के रहने वाले प्रवीण कुमार के बालू साइट पर चौकीदारी का काम करने वाले बिहार के भभुआ जिले के भवनाथपुर निवासी रविराज सिंह, मोहनिया थाने के भुंडीटेकारी निवासी रविकांत सिंह, ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली निवासी दिनेश कुमार भारती ने बालू लोड करने से मना किया तो टीपर का चालक चौकीदारों की बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। चौकीदारों ने घटना की सूचना सौ नंबर पर दी। सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद पीआरवी के जवान पहुंचे। तब तक खननकर्ता फरार हो चुके थे। चौकीदारों का आरोप है कि रात करीब एक बजे दोबारा चार-पांच की संख्या में लोग असलहे और धारदार हथियार से लैश होकर साइट पर पहुंच कर गाली-गलौज धमकी देना शुरू कर दिए। बाइक को धकेलते हुए कुछ दूर ले जाकर उसमेें आग लगा दी। साइट से करीब एक किमी दूर पैदल भाग कर उन लोगों ने अपनी जान बचाई। दोबारा घटना की सूचना देने पर पीआरवी के साथ ही थाना प्रभारी भी पहुंचे। शनिवार को बालू साइट पर घंटों फोर्स डटी रही। चौकीदारों का कहना है कि घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।