{"_id":"6af9c94de076b033ee0de1af","slug":"dsfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112151-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला से छेड़छाड़ करने वाला प्रयागराज से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला से छेड़छाड़ करने वाला प्रयागराज से गिरफ्तार
विज्ञापन
-बिसरख कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने फ्लैट का बयाना लेने के बहाने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू की थी। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी महिला ने 19 सितंबर को केस दर्ज कराया था। आरोपी शाहबेरी निवासी अजीम उर्फ अजीमुद्दीन है। पीड़िता को फ्लैट की जरूरत थी। उसकी मुलाकात अजीम से हुई। 35 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा हुआ। आरोप है कि 25 जनवरी को सौदा तय होने पर आरोपी ने बयाना देने के लिए गौड़ सिटी वन के सिटी प्लाजा पर बुलाया था। उसके बाद कार में सुनसान स्थान पर ले जाकर अश्लीलता की। विरोध करने पर कार लॉक कर गाली गलौज कर मारपीट की। पीड़िता के केस दर्ज कराने के बाद से आरोपी फरार हो गया। अब आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।