{"_id":"5b311e2d4f1c1bf16e8b9b93","slug":"111529945645-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत लाखों के सामान पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत लाखों के सामान पर किया हाथ साफ
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के कौव्वानाला निवासी एक व्यक्ति के आवास से चोरों ने लाखों रुपये के नगदी सहित जेवरात व अन्य सामानों हाथ साफ कर दिया। मामले का खुलासा रविवार की देर शाम तब हुआ जब परिवार के सदस्य गृह जनपद से धर पहुंचे।
औड़ी स्थित कौव्वानाला निवासी हरि प्रसाद मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने गृह जनपद बलिया गये हुए थे। उन्होंने बताया कि जब वह रविवार की शाम अपने आवास कौव्वानाला पहुंचे तो देखा कि उनके आवास के तीन कमरों का ताला टूटा हुआ है। आलमारी भी टूटी मिली और सामान बिखरा हुआ था। उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि उनके आवास को चोरों ने खंगाल दिया है। उन्होंने जब अपने सामानों का मिलान किया तो आलमारी में रखा 20 हजार रुपये नकद व उनकी पत्नी का जेवरात सहित घर का सिलेंडर, कंप्यूटर, मंहगे बर्तन व कपड़े आदि गायब है। उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है। हालांकि सोमवार की शाम तक इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना था कि घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है।