{"_id":"5aaeb2ff4f1c1bbf758b61d4","slug":"111521398527-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलियाघाट में पलटा ट्रैक्टर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोलियाघाट में पलटा ट्रैक्टर, दो लोगों की मौत
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। कोलियाघाटी में शनिवार देर रात ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर पूर्व बीडीसी समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर घोरावल पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों व्यक्ति ट्रैक्टर से अनाज लेकर घोरावल गल्ला मंडी बेचने के लिए आए हुए थे।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी निवासी पूर्व बीडीसी गोविंद केवट (42) पुत्र नवमी केवट अपने ट्रैक्टर के चालक राम सिंह कोल (20) पुत्र दूधनाथ कोल के साथ शनिवार को दिन में अनाज बेचने घोरावल गल्ला मंडी आया हुआ था। अनाज बेचने के बाद उन लोगों ने कस्बे में ही ट्रैक्टर बनवाया। इसके बाद देर रात दोनों अपने घर शिल्पी वापस जाने लगे। ट्रैक्टर को राम सिंह चला रहा था और गोविंद उसके पास में बैठा हुआ था। रात करीब नौ बजे कोलियाघाट में घाटी से उतरते समय मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले पहाड़ी से टकराया, फिर सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर के चारो पहिये ऊपर हो गए थे, जबकि ट्राली सड़क पर ही खड़ी रह गई थी। हादसे में गोविंद केवट और राम सिंह ट्रैक्टर के बड़े पहिये के नीचे दब गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद काफी देर तक दोनों के शव ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे। किसी बाइक सवार ने जब देखा तो उसने शिल्पी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनूप बैसवार और शिल्पी के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर एसडीएम शादाब असलम, प्रभारी निरीक्षक मूलचंद्र पुलिस के साथ मौके पर पहुुंचें और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों की मानें तो घटना का कारण चालक का अप्रशिक्षित होना और बदहाल सड़क है। बताते हैं कि रामसिंह अविवाहित था। जबकि गोविंद के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।