फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सूचना मिलने के आधे घंटे में लूट की घटना का कर दिया पटाक्षेप

सूचना मिलने के आधे घंटे में लूट की घटना का कर दिया पटाक्षेप

Sat, 24 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सूचना मिलने के आधे घंटे में लूट की घटना का कर दिया पटाक्षेप
सोनभद्र। कोतवाली के ब्रम्हनगर में शनिवार को लेखपाल के साथ लूट की सूचना मिलने के आधे घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का खुलासा कर लिया। पुलिस की छानबीन में दोस्तों के साथ विवाद का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान पीड़ित धर्मशाला चौक के समीप बाइक छोड़कर भाग निकला था। भागते वक्त उसका मोबाइल, पर्स गिर गया था। जिसे सुबह होने पर पास के ही एक दुकानदार ने अपने पास सुरक्षित रख लिया था। पुलिस के पहुुंचने पर उसने दे दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली में शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील में लेखपाल पद पर तैनात राकेश शुक्ला ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह बाइक से ब्रम्हनगर स्थित अपने आवास पर जा रहे था। रास्ते में ब्रम्हनगर मोड़ पर चार-पांच युवक चाकू दिखाकर उसकी बाइक, पर्स, मोबाइल और 1800 रुपये लूट ले गए। प्रभारी कोतवाल ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

एसपी किरीट राठोड ने एएसपी मुख्यालय और सीओ को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। अफसर लेखपाल को साथ में लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां के लोगों ने लूट की जानकारी होने से इंकार कर दिया। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने कहा कि लेखपाल का उसके कुछ साथियों के साथ विवाद हुआ था। लेखपाल वहां से बाइक छोड़ कर घर की ओर दौड़ा तो मोबाइल, पर्स गिर गया। धर्मशाला के समीप बाइक खड़ी मिली। पास के ही एक दुकानदार ने लेखपाल का पर्स, मोबाइल अपने पास रखा था। लेखपाल से जिनका विवाद हुआ था उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed