Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Dial 112' team, which arrived at a temple following a tip-off about gambling, was assaulted; FIR registered against two individuals.

Jind News: मंदिर में सट्टे की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम को पीटा, दो पर एफआईआर

Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
'Dial 112' team, which arrived at a temple following a tip-off about gambling, was assaulted; FIR registered against two individuals.
सफीदों। शहर की बाल्मीकि बस्ती में रविवार को मंदिर के अंदर ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर सट्टा खेलने की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम के साथ कॉलोनिवासियों ने मारपीट की। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं, कॉलोनिवासियों ने पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में होने के आरोप लगाए। हालांकि, मेडिकल जांच में दोनों पुलिसकर्मियों के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। शहर थाना पुलिस ने डायल 112 टीम के इंचार्ज ईएचसी सुखबीर सिंह की शिकायत पर राहुल और मीतू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईएचसी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ नवंबर को दिवाली के दिन डायल 112 टीम को सूचना मिली थी कि बाल्मीकि बस्ती स्थित मंदिर में कुछ युवक ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम सुबह करीब 11 बजकर 29 मिनट पर मौके पर पहुंची। वहां मौजूद कुछ युवकों और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान राहुल और मीतू ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट की। उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
मामला बढ़ता देख डायल 112 की टीम ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उनके शराब का सेवन करने की पुष्टि नहीं हुई।

वर्जन
पुलिस टीम को मंदिर में सट्टा खेलने की गुप्त सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। उन पर शराब पीने के आरोप लगाए। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों के शराब का सेवन नहीं करने की पुष्टि हुई है। शिकायत के आधार पर राहुल और मीतू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राहुल के खिलाफ शहर थाना में पहले भी लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है। -
गौरव शर्मा डीएसपी सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed