Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman dies after a sharp fragment from a firecracker pierces her neck during Diwali

Jind News: दिवाली पर पटाखे का नुकीला छर्रा गर्दन में घुसने से महिला की मौत

Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after a sharp fragment from a firecracker pierces her neck during Diwali
फोटो 09जेएनडी11-महिला पूनम का फाइल फोटो।
जींद। दिवाली की रात शहर के सेक्टर-9 में आतिशबाजी देख रही 39 वर्षीय महिला की पटाखे का नुकीला छर्रा गर्दन में घुसने से मौत हो गई। महिला अपने मकान के बाहर बेटी के साथ खड़ी होकर सड़क पर बच्चों को पटाखे फोड़ते देख रही थी। इसी दौरान पटाखे से निकली कोई नुकीली वस्तु उसकी गर्दन के नीचे ठोड़ी के पास आकर घुस गई।
विज्ञापन

गंभीर चोट लगने से महिला के शरीर में रक्तस्राव होने लगा। परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का मेडिकल कॉलेज खानपुर में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-9 निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक टावर कंपनी में इंजीनियर है, जबकि उनकी 39 वर्षीय पत्नी पूनम गृहिणी थी। रविवार रात दिवाली पर सड़क पर कुछ बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इस दौरान पूनम बेटी के साथ मकान के बाहर खड़ी होकर आतिशबाजी देख रही थी। तभी अचानक पटाखे का कोई नुकीला छर्रा उसकी गर्दन के नीचे ठोड़ी के पास आकर घुस गया। चोट लगते ही वहां से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने इसकी जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे और उनकी पत्नी को नागरिक अस्पताल लेकर गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के शरीर के अंदर रक्तस्राव होने से उसकी मौत हुई।


वर्जन
सूचना मिलने के बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंच गई थी और परिजनों से मामले की जानकारी हासिल की। महिला के शव का मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।-मनीष कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article