Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Clash involving sticks breaks out between two groups over setting up stalls in the main market; three injured.

Rewari News: मुख्य बाजार में फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां, तीन घायल

Mon, 09 Nov 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks breaks out between two groups over setting up stalls in the main market; three injured.
रेवाड़ी। शहर के मुख्य बाजार में घंटेश्वर मंदिर के पास दिवाली के दिन फड़ लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान छह युवकों के बीच लाठीबाजी शुरू हो गई। इसमें कबीर, कपिल और रवि घायल हो गए। इनमें एक युवक के सिर में चोट आई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लाठियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार के दिन व्यस्त बाजार में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आए वीडियो में करीब छह युवक एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बाजार में लोगों की आवाजाही भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार, विवाद शुरू होने से पहले पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे लेकिन झगड़ा शुरू होते ही वे मौके से चले गए। हालांकि, वीडियो के अंतिम हिस्से में एक पुलिसकर्मी बीच-बचाव करता दिखाई देता है। वह एक युवक से लाठी वापस लेता है। इसके बाद दूसरे पक्ष के युवक भी वहां से चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में तीन युवक पुलिसकर्मियों के साथ एक तरफ जाते दिखाई देते हैं। इनमें एक युवक के सिर में चोट लगी हुई है। उसके सिर से खून बहता नजर आ रहा है। घायल युवकों की पहचान कबीर, कपिल और रवि के रूप में हुई है।
दिवाली के दिन मुख्य बाजार में खरीदारी और आवाजाही के कारण काफी भीड़ रहती है। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के दावे किए थे। इसके बावजूद व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े लाठीबाजी की घटना से पुलिस निगरानी और तैनाती पर सवाल उठ रहे हैं।

वर्जन

मामला संज्ञान में आया है। घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- सुमन, चौकी प्रभारी, लोकल गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed