फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

मारपीट कर व्यक्ति को बनाया बंधक

Mon, 10 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव में रविवार की रात पट्टीदारों में विवाद हो गया। एक व्यक्ति सब्जी काटने वाला चाकू लहराते हुए दूसरे पक्ष के लोगों को मारने की धमकी देने लगा। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस चाकू लहराने वाले को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जानकारी के अनुसार, देर रात पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने चाकू लेकर अपने भाभी को मारने के लिए दौड़ा लिया। यह देख महिला के घर के अन्य सदस्यों ने उसे पकड़ कर पीट दिया और कमरे में बंद कर दिया। रात भर परिवार के लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने को तैयार नहीं था। सोमवार की सुबह आठ बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी। 112 नंबर की पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यहां पट्टीदारों से गलती माफ करते हुए सुलह-समझौते की बात होने लगी। पुलिस का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed