फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां, हुई फायरिंग

Wed, 16 Oct 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
जिला संयुक्त चिकित्सालय में गोली से घायल अजय पांडेय से पुछताछ करती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव में बुधवार को बर्चस्व को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटकी। इसमें एक पक्ष से सगे दो भाई और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। अजय पांडेय (25) की पैर में गोली लग गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने अजय को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ और कोतवाल ने घायल का बयान दर्ज किया। दोनों तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे गोरारी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स पहुंच गई और घायल कृष्ण भूषण पांडेय (30) व उनके भाई अनिल उर्फ चंद्रभूषण पांडेय (25) को अस्पताल ले गई। उधर, कुछ ही देर बाद कई लोग घायलवस्था में अजय पांडेय को भी लेकर अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि पैर में गोली लगी है। डॉक्टर ने अजय का एक्सरे कराने के बाद उसे रेफर कर दिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम पक्ष के पंकज पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अजय, उसके पिता सिद्वेश्वरी पांडेय, विनोद पांडेय उसके दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडे से उसके भाई कृष्ण भूषण और अनिल को पीटकर घायल कर दिया। जान मारने की नियत से अजय ने पिस्टल से उसकेे ऊपर फायर भी किया। वहीं, अजय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पंकज प्रधानी चुनाव लड़ने से मना किए थे। पंकज व उनके भाइयों ने अनायास उससे और राजकुमार से मारपीट की। पंकज ने पिस्टल से फायर किया, भागने लगा तो दोबारा फायर कर दिया, जिससे दाहिने पैर के तलवे गोली लग गई। कोतवाल ने कहा कि प्रार्थना पत्रों की जांच कर जो दोषी होगा उसके खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेंगे। सीओ राजकुमार तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ है। ट्रामा सेंटर वाराणसी मेें पुलिस की देखरेख में अजय का इलाज चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed