फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

सोनभद्र : भूत-प्रेत को लेकर दबंगों ने बरपाया कहर, पूरे परिवार को जमकर पीटा और पेट्रोल पिलाया

Fri, 13 Sep 2019 11:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में शुक्रवार को भूत-प्रेत को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। खेत में काम कर रहे परिवार के सदस्यों की न सिर्फ बेरहमी से पिटाई की गई बल्कि उन्हें पेट्रोल भी पिलाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले आई जहां पर महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


कन्हारी निवासी सुभगलाल बैसवार और दीनानाथ बैसवार के परिवार में दो साल से भूत प्रेत को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह लचिया देवी(50) और उसका पति सुभगलाल(55), देवर मुंशी(45) खेत में मक्का तोड़ रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से सात-आठ की संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों को पीटने लगे। हमलावरों ने ओझाई करने वाले जीवबोधन(60) और छोटे (50) के साथ भी मारपीट की। परिवार के लोगों का आरोप है कि एक कमरे में बंद कर सभी को पीटा गया। जबरदस्ती पेट्रोल भी पिलाया गया। तमाम तरह की अमानवीय व्यवहार भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह घटना की सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने पीड़ितों के रिश्तेदारों व पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर तहसीलदार सुरेश शुक्ला व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। यहां सभी का प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान लचिया देवी की मौत हो गई। वहीं मुंशी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई है। घोरावल कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर रमाकांत यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबध में तहरीर मिली है और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed