फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crime

11.70 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसौटी गांव में बुधवार को छापेमारी कर पुलिस ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस को चकमा देकर एक तस्कर भाग निकला। पकड़े गए तस्कर शमशाद के कब्जे से 1.17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 11.70 लाख आकी गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले मेें पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में अवैध मादक के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर क्षेत्राधिकारी अभिनव यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि परसौटी निवासी मुकेश मौर्या के घर पर अवैध मादक पदार्थ की खरीद और बिक्री की जा रही है। फोर्स के साथ पन्नूगंज थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, एसएसआई विजय शंकर सिंह यादव और विनोद यादव ने मुकेश के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए मुकेश फरार हो गया। जबकि उसका एक साथी पकड़ लिया गया। सीओ ने बताया पकड़े गए ओबरा के कुरेश नगर भलुआ टोला निवासी शमशाद पुत्र मो. स्व. रफीक की तलाशी लेने पर 117 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 लाख 70 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed