{"_id":"5d11197a8ebc3e73db1ce1d3","slug":"crime-sonbhadra-news-vns4693296168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के असना गांव के मोड़ के समीप रविवार को घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए प्रमोद मौर्या के कब्जे से सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह जानकारी सोमवार को सदर कोतवाली में एएसपी ओपी सिंह ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सूचना मिल थी कि करमा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए करमा एसओ को मादक पदार्थ के कारोबारियों को पकडने का निर्देश दिया गया था। रविवार को करीब दो बजे असना मोड़ के पास करमा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पैदल जा रहे संदिग्ध दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो वे अलग-अलग भागने लगे। हालांकि जवानों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए असना गांव निवासर प्रमोद कुमार मौर्या पुत्र रमेश मौर्या के पास से 100 ग्राम हेरोइन मिली। उक्त हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख है। पकड़े गए आरोपी और फरार राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धरनीपुर गांव निवासी तेजू कुशवाहा पुत्र रामलाल के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर प्रमोद का चालान कर दिया गया। फरार आरोपी को पकडने के लिए स्वाट टीम और करमा एसओ को लगाया गया है।