फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cricket Match: Garhwa defeated Duddhi A by two wickets

क्रिकेट मैच: गढ़वा ने दुद्धी ए को दो विकेट से हराया

Sun, 24 Jan 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match: Garhwa defeated Duddhi A by two wickets
दुद्धी। टाउन क्लब मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार का मैच मेजबान क्लब दुद्धी ए टीम और गढ़वा झारखंड के बीच खेला गया। गढ़वा की टीम ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मेजबान क्लब दुद्धी ए टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। टीम के सागर ने तीन छक्के, 10 चौके की मदद से अर्ध शतकीय पारी खेलते हुए 67 रन बनाए। नागेंद्र ने एक छक्के और सात चौके की मदद से 42 रन बनाए। नीशू ने एक छक्के एक चौके की मदद से 13 रन बनाए और शाहनवाज ने दो चौके की मदद से 10 रन बनाए।
विज्ञापन

गढ़वा झारखंड के गेंदबाज रोहित ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। शुभम ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। प्रशांत भी दो विकेट लेने में सफल रहे। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा झारखंड के टीम में 19.2 ओवर में अठ विकेट खोकर 204 रन बनाए जिसमें शारीक ने दो छक्के और आठ चौके की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलकर 54 रन बनाए। रोहित ने 4 छक्के तीन चौके की मदद से 41 रन बनाए। प्रशांत ने 2 छक्के चार चौके की मदद से 26 रन, वीरेंद्र ने 2 छक्के एक चौके की मदद से 26 रन बनाए और दिव्य रंजन ने दो छक्के की मदद से 18 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए मेजबान क्लब दुद्धी ए की टीम के गेंदबाज नागेंद्र ने चार ओवर रन 29 रन देकर तीन विकेट लिए। शहनवाज ने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट और रेहान एक विकेट लेने में सफल रहे। गढ़वा झारखंड के कप्तान रोहित सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से अयूब खान ने पुरस्कृत किया। मैच में निर्णायक की भूमिका सलीम खान और इकबाल कुरैशी ने निभाई। कमेटी के सचिव जबी खान ने बताया कि सोमवार का मैच आगरा और रांची झारखंड के बीच खेला जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed