फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CPP Sonbhadra won in Under-14 and Deoria team won in Under-16.

Sonebhadra News: अंडर-14 में सीपीपी सोनभद्र और अंडर-16 में देवरिया की टीम विजेता

Mon, 20 May 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
CPP Sonbhadra won in Under-14 and Deoria team won in Under-16.
अनपरा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ हुआ। इसमें अंडर-16 एवं अंडर-14 की टीमें हिस्सा लेंगी। सीरीज के पहले मैच में अंडर-14 की सीपीपी सोनभद्र और अंडर-16 की देवरिया की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह व अनपरा तापीय परियोजना के एक्सईएन डीके विकल ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर वाराणसी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने कुल 25 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 161 रन बनाई। अंश ने 72 रन बनाए और साहिल ने 3 विकेट लिए। जवाबी पारी में देवरिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाकर जीत दर्ज किया। इसमें आशीष ने 89 और सौरभ 30 रन बनाकर नाबाद रहे। मैन ऑफ द मैच आशीष रहे। अंडर-14 का पहला मैच सीपीपी सोनभद्र और भदोही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बनाए। इसमें राज 44 रन और सचिन ने 36 रन बनाए। शुभम ने 2 विकेट लिया। जवाबी पारी में सीपीपी सोनभद्र ने 18.5 ओवर में एक विकेट खोकर ही जीत दर्ज कर ली। अर्पित गिरी ने नाबाद 76 एवं हर्षित ने 27 नाबाद बनाए। अर्पित गिरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर विनय सिंह, अभय द्विवेदी, आलोक, सीपीपी के मैनेजर इसराइल अंसारी, देवरिया कोच एसपी सिंह सुशील गिरी, मोनू, सोनू, अरबाज़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed