फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CPI ML demonstrated in support of demands

मांगों के समर्थन में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
CPI ML demonstrated in support of demands
सोनभद्र। नागरिकता कानून को रद्द किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राबर्ट्सगंज तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सभा करके मांगे पूरी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एनआरसी, एनपीआर पर रोक लगाने के साथ वनाधिकार कानून के तहत गरीबों को पट्टा देने की मांग की। कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों पर हमला बढ़ता जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून का सबसे बड़ा असर जनपद के आदिवासियों पर पड़ेगा। क्योंकि बहुत कम ही आदिवासियों के पास पुराना कागजात है। इसलिए यहां के गरीब लोग छंट जाएंगे। जो गरीब अपना नाम बीपीएल सूची में नाम दर्ज नहीं करा पाए, वनाधिकार कानून के तहत अपनी जमीन का कागज नहीं ले पाए वह लोग कैसे नागरिकता संशोधन कानून में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे। जिले में आज भी बड़े पैमाने पर गरीब आवास, शौचालय से वंचित है। लाखों हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा है, जिसे कब्जा मुक्त कराकर गरीबों में पट्टा किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव शंकर कोल, नंदलाल यादव, मो.कलीम, बाबूलाल भारती, लालती देवी, लक्ष्मन भारती आदि शामिल रहे। अध्यक्षता व संचालन नोहर भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed