फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cousins sister and brother died by drowned in baoli in sonbhadra

बच्चों की मौत से हड़कंप: बाउली में नहाते समय डूबे चचेरे भाई-बहन, दोनों का शव निकाला बाहर

Mon, 28 Jun 2021 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Jun 2021 07:11 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव की घटना है। बाउली में नहाते समय दोनों चचेरे भाई-बहन डूब गए।

विज्ञापन
Cousins sister and brother died by drowned in baoli in sonbhadra
बाउली में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में सोमवार की दोपहर बाउली में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए थे। काफी प्रयास के बाद दोनों का शव बावली से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी रामजनम का पुत्र रामबाबू(6) और चचेरी बहन रीना(6) पुत्री रामेश्वर कुछ अन्य बच्चों के साथ दोपहर में घर से थोड़ी दूर पर स्थित बाउली में नहाने गए थे। उनके साथ रामबाबू की बड़ी बहन प्रतिमा भी थी।
विज्ञापन


प्रतिमा के मुताबिक रामबाबू और रीना नहाते हुए बाउली में आगे बढ़ गए। पानी गहरा होने की हिदायत देते हुए वह उन्हें लौटने को कह रही थी। इस बीच अचानक दोनों डूबने लगे। प्रतिमा ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद भी पानी में समाने लगी। किसी तरह बाहर निकलकर वह शोर मचाते हुए घर भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन मौके पर पहुंचे परिवार और गांव के लोगों ने बाउली में डूबे चचेरे भाई-बहन की तलाश शुरू की। काफी देर बाद दोनों को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमारी त्रिपाठी, तहसीलदार विशाल पांडेय भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तहसीलदार विशाल पांडेय ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्हें ढांढस बंधाया और आपदा राहत के तहत आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed