फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple Suicide News Sonbhadra Newly married couple commits suicide after love marriage

नवदंपती ने की खुदकुशी: 1 साल पहले किया था प्रेम विवाह, कहासुनी के बाद पहले पति, फिर पत्नी ने फंदे लटककर दी जान

Mon, 08 Jul 2024 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Jul 2024 05:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पति-पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पहले पति ने फंदे से लटककर खुदकुशी की। इसके बाद पत्नी ने भी जान दे दी। 

विज्ञापन
Couple Suicide News Sonbhadra Newly married couple commits suicide after love marriage
मौके पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज एक साल पहले प्रेम विवाह रचाने वाले दंपती ने रविवार की रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पहले पति ने फंदा लगाया और फिर बदहवास पत्नी ने जान दे दी। दंपती के इस कदम से लोग स्तब्ध हैं। घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव की है। पुलिस दोनों के शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कुंडाडीह गांव के चंद्रभान नगर टोला निवासी भोला (22) गांव की ही पूनम (20) से प्रेम करता था। दोनों ने एक साल पहले विवाह रचाया था। बताते हैं कि रविवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। विवाद इस कदर बढ़ा कि पूनम ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पीआरवी ने रात में दोनों को समझाकर लौट गई। 

विज्ञापन

इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में जाकर सो गए। रात करीब एक बजे पूनम पति के कमरे में गई तो वहां भोला का शव गमछे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह सन्न रह गई। चीख-पुकार सुनकर अन्य घरवाले भी पहुंच गए। सभी आंगन में विलाप कर रहे थे कि अचानक पूनम वहां से उठकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 

कुछ देर बाद जब अन्य सदस्य कमरे की ओर गए तो वहां खिड़की से झांकने पर पूनम की लाश भी फंदे पर लटकती नजर आई। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एसओ हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद घटना हुई है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed