फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple booked for swindling Rs 1 crore through forged bills

Sonebhadra News: कूटरचित बिल के जरिये एक करोड़ हड़पे, दंपती पर केस

Sat, 20 Sep 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Couple booked for swindling Rs 1 crore through forged bills
सोनभद्र। एक निर्माण फर्म के प्रबंधक पर कूटरचित बिलों के जरिए एक करोड़ हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने कूटरचित बिलों के जरिए तो हेराफेरी की ही पत्नी के खाते में 22 लाख से अधिक की रकम ट्रांसफर करा ली। अब इस मामले में राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बढ़ौली निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि आरबीएस कंस्ट्रक्शन के नाम से उनकी फर्म है। यह फर्म विभिन्न स्थानों पर सरकार से ठेके लेकर निर्माण कार्य कराती है। पिछले कुछ सालों से सुपरवाइजर के रूप में सिवान के सोनबरसा निवासी मुनींद्रा कुमार को रखा गया था।
विज्ञापन

मुनींद्रा और उसकी पत्नी शोभा कृष्ण गुप्ता के खाते में फर्म के खाते से 1.25 करोड़ से अधिक रकम भेजी गई थी। आरोप है कि बिल के मुकाबले सामग्री कम खरीदी गई और फर्जी कूटरचित बिल के जरिये रुपये हड़प लिए। ऐसे कई बड़े बिलों का भुगतान फर्म के खाते से सीधे आपूर्तिकर्ता को भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व पता चला कि कूटरचित बिलों के जरिए आपूर्तिकर्ताओं और मजदूरों के खाते से 22 लाख से अधिक की धनराशि आरोपी ने अपने पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराई। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के मुताबिक मामले में आरोपी और उसके पत्नी दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed