फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Counting the training of personnel,

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 10 Dec 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 10 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Counting the training of personnel,
कृषि उत्पादन मंडी समिति राबर्ट्सगंज परिसर में गुरुवार को विकास खंड बभनी, चतरा, दुद्धी, घोरावल व नगवां के मतगणना कार्मिकों को मतगणना के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि मतगणना अब संबंधित विकास खंड स्तरीय मतगणना स्थलों पर सुबह आठ बजे के बजाए सात बजे से ही होगी और सभी ब्लाकों में मतगणना के लिए कार्मिकों के जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


सभी टेबलों पर कैलकुलेटर की व्यवस्था रहेगी। कहा कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बिना पहचान पत्र के मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।

गैर हाजिर रहने वाले व लापरवाही करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की भी की जाएगी। इस दौरान सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद्र, सहायक निदेशक रेशम आरएल मौर्या, सहायक निदेशक मत्स्य अरविंद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान के लिए 13 दिसंबर को होने वाली मतगणना के लिए जितने टेबुल जिस ग्राम पंचायत में लगेगें उतने ही मतगणना एजेंटों का पास बनेगा।


एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे ने बताया कि म्योरपुर ब्लॉक में 80 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पर परासी ग्राम पंचायत में तीन टेबुल, कुलडोमरी, चिल्काटांड़, जमशीला, अनपरा और बीजपुर में दो-दो टेबुल लगाए जाएंगे। शेष ग्राम पंचायतों में एक-एक टेबुल पर ही मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed