पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। रिपोर्ट टू नेशन प्रस्तुत करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण से जनता का भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आठ वर्ष का कार्यकाल देश के लिए अद्भुत बदलाव वाला रहा है। वर्ष 2014 से पहले देश की सरकारों के प्रति लोगों में अविश्वास का भाव था। पीएम मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र लेकर काम किया। बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया। आज हम विश्वास से कह सकते है कि आठ वर्ष सेवा सुशासन सुरक्षा के क्षेत्र में आजादी के बाद से पिछली सरकारों से बहुत बेहतर कार्य हुआ है। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तीकरण की दिशा में अद्भुत प्रयास किए गए। मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसी योजनाओं ने भारत की तस्वीर बदलने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य रामशकल, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज पुसौली भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता करते जिला प्रभारी अशोक चौरसिया औ?- फोटो : SONBHADRA