{"_id":"6677b0e3658680779c0c9c77","slug":"councillor-husband-died-crushed-by-truck-death-uproar-compensation-police-explained-to-people-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: सभासद के पति को ट्रक ने रौंदा, मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा; पुलिस ने लोगों को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: सभासद के पति को ट्रक ने रौंदा, मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा; पुलिस ने लोगों को समझाया
Sun, 23 Jun 2024 10:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:52 AM IST
सार
Sonbhadra News: लगभग चार घंटे बाद पुलिस के समझाने बुझाने के पश्चात शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ ओबरा, ओबरा थाना प्रभारी, चोपन थाना प्रभारी और जुगैल थाने की पुलिस मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इसी ट्रक से हुआ था हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर स्थित एक बालू साइड पर ट्रक से दबकर सभासद के पति की मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार की रात 11.30 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जुगैल पुलिस के मुताबिक चोपन नगर पंचायत के वार्ड नम्बर तीन की सभासद अनीता बिंद के पति राकेश बिंद (35) महलपुर स्थित बालू साइड पर रोज की भांति शनिवार को भी बालू लोड करवाने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान रात में वह ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक के नीचे बुरी तरह से कुचलने की वजह से घटनास्थल पर ही राकेश की मौत हो गई। रात में ही घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में रात में ही लोग वहां पहुंच गए और गुस्साए लोगों ने मुआवजा को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन