फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cough syrup: Seizure notice pasted on the houses of three accused including gang leader Shubham

कफ सिरप : सरगना शुभम सहित तीन आरोपियों के घर पर कुर्की का चस्पा

Wed, 25 Feb 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cough syrup: Seizure notice pasted on the houses of three accused including gang leader Shubham
कफ सिरप की तस्करी में भदोही के आरोपी के घर नोटिस चस्पा करती पुलिस। स्रोत: पुलिस
कफ तस्करी के मामले में सरगना शुभम सहित तीन आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। मंगलवार को वाराणसी और भदोही में सोनभद्र पुलिस की टीम ने शुभम और उसके करीब रवि व विजय के घर पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की। इस दौरान मुनादी भी करवाई गई कि। आरोपी तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थिति होंगे कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, सोनभद्र से होते हुए की गई कफ तस्करी के मामले में सरगना शुभम जायसवाल निवासी ए-9/24 जे कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, वाराणसी और उसके सहयोगी निशांत कुमार गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता निवासी वार्ड छह चांदनी चौक, नई बाजार, भदोही और विजय गुप्ता निवासी के-64/1ए, गोला दीनानाथ, कबीरचौरा, जनपद वाराणसी के खिलाफ पूर्व में न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। बावजूद अब तक आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इसको देखते हुए सोमवार को न्यायालय की तरफ से कुर्की का नोटिस (उद्घोषणा आदेश) जारी किया गया था। इसके अनुपालन के लिए राॅबटर्सगंज कोतवाली पुलिस मंगलवार को वाराणसी और भदोही पहुंची। लोगों की मौजूदगी के बीच उनके घरों पर नोटिस को चस्पा किया। 27 फरवरी 2026 तक न्यायालय और पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की हिदायत दी गई। चेताया गया कि निर्धारित तिथि तक उपस्थित न होने पर आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की कुर्की के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए टीमें आरोपियों के घर नोटिस चस्पा करने के लिए भेजी गई थीं। तय तिथि पर आरोपी उपस्थिति नहीं हुए तो आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed