फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   cotation

पीडब्ल्यूडी-आरईएस नहीं कराएगा 1089 स्कूलों के कायाकल्प की निविदा

Tue, 11 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
cotation
सोनभद्र। 1089 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का डीएमएफ के जरिए कायाकल्प कराए जाने की प्रक्रिया फिलहाल अधर में लटक गई है। जिला खान अधिकारी महबूब ने, एक्सईएन आरईएस और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को, इस संबंध में की जा रही निविदा आदि की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। बताते चलें कि डीएम एसराज लिंगम के निर्देश पर घोरावल ब्लाक के 234, चोपन ब्लाक के 313, दुद्धी ब्लाक के 157, म्योरपुर ब्लाक के 91, बभनी ब्लाक के 100, चतरा ब्लाक के 59, नगवां ब्लाक के 135 कुल 1089 विद्यालयों के कायाकल्प की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। कुल 43 करोड़ 86 लाख की लागत से कार्य किया जाना था। चोपन ब्लाक में आरईएस को और शेष ब्लाकों में पीडब्ल्यूडी को कार्य कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए निविदा आमंत्रित करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया था। सूत्र बताते हैं कि इसी बीच कुछ विद्यालयों में ग्राम पंचायतों के जरिए पहले से कायाकल्प कार्य जारी होने की जानकारी मिली, इसको देखते हुए फिलहाल जिला खान अधिकारी की तरफ से डीएमएफ मद से होने वाले कायाकल्प कार्य को लेकर आरईएस तथा पीडब्ल्यूडी की तरफ अपनाई जा रही निविदा प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। उधर, जिला खान अधिकारी महबूब का कहना है कि अपरिहार्य कारणों से निविदा कार्य को स्थगित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed