फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   corona

दुद्धी तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी समेत 24 मिले पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona
रेणुकूट में कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में दुद्धी तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के एक कर्मचारी समेत 24 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। ऐसे में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1197 हो गई है। पाजिटिव मिले लोगों में से 19 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ भी हो गए। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 24 और पाजिटिव मरीज मिलने के बाद एक्टिव मामलों की संख्या 219 हो गई है।उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें शुक्रवार को भी रेंडम व संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। शुक्रवार को 1730 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। जबकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1550 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 24 पा जिटिव और 1526 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ के मुताबिक, अब तक 41912 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 39667 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें कुल 1197 पाजिटिव और 38470 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य 2245 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक पाजिटिव मिले मरीजों में से 965 स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें से 19 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ हुए। दुद्धी : तहसील परिसर में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसके चलते तहसील क्षेत्र के होने वाले रजिस्ट्री बैनामा आदि का कार्य पूरी तरह से बंद हो गया है। उपजिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने बताया कि कार्यालय 48 घंटे बंद रहेंगे। उसके बाद ही विचार के बाद कार्यालय उधर, संक्रमित मिले मरीजों के आवास व आसपास के इलाकों को सील किए जाने के साथ ही सैनिटाइज कराने का कार्य भी शुरू करा दिया गया। एसडीएम केएस पांडेय के अनुसार संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करा दिया गया है। कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज कराया जा रहा है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed