फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   corona positive

चार बंदियों समेत 20 और लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Tue, 21 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona positive
राबर्ट्सगंज अशोक नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर दसवें दिन सील रहा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। मंगलवार को चार बंदियों रेणुकूट स्थित औद्योगिक संस्थान के 11 कर्मियों समेत 20 और लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मिले लोगों की संख्या 327 हो गई है। संक्रमित मिले 16 लोगों को जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती दुद्धी के महुअरिया स्टेशन क्षेत्र निवासी व्यक्ति को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार घर भेज दिया गया। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि 79 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव मामले 248 हैं। मंगलवार को सीएमओ के मुताबिक चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी संक्रमित मिले लोगों के आवास वाले इलाकों व रेंडम सैंपल लेने में जुटी रहीं। चिकित्सकों की अलग-अलग टीमों ने 179 लोगों के सैंपल लिए। जिसे जांच के लिए बीएचयू भेज दिया गया। मंगलवार को कुल 256 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें से 20 पाजिटिव और 236 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। पाजिटिव मिले लोगो में से राबर्ट्सगंज स्थित शेल्टर हाउस में बनाए गए अस्थायी कारागार में बंद तीन बंदियों के अलावा गुरमा स्थित जिला कारागार का एक बंदी और रेणुकूट स्थित औद्योगिक संस्थान में कार्यरत 11 कर्मी शामिल हैं। इन 15 संक्रमितों के अलावा पांच संक्रमित अन्य क्षेत्रों के भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10110 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 9473 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 327 पाजिटिव और 9146 निगेटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 79 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें से एक व्यक्ति इलाज के बाद मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौट गया। इनके अलावा 637 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिन लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को पा जिटिव मिली है, उनके आवास व आसपास के स्थलों की सील कर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। कैंटेनमेंट वाले इलाकों को सैनिटाइज भी कराने को कहा गया है। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित इलाकों में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। कैंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। लोगोंको जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed