फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona infected five people dead, 273 new cases

कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत, 273 नए केस

Wed, 28 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona infected five people dead, 273 new cases
सोनभद्र। जिले में कोरोना सक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 273 नए केस मिले। 184 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब जिले में कुल सक्रिय केस 3500 हो गए हैं। उधर, टीकाकरण कराने वालों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष चिकित्सालय में नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार 273 लोग 24 घंटे के भीतर संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 11653 पहुंच गया। वहीं पांच लोगों की 24 घंटे के भीतर हुई मौत से मरने वालों का आंकड़ा 133 हो गया। 184 लोगों के स्वस्थ होने से इनका आंकड़ा 8020 हो गया। अगर बीते 15 दिन के भीतर की स्थिति पर गौर करें तो 5142 लोग कुल कोरोनो पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं इतने लोगों के संपर्क में आए 30 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हुई है।
विज्ञापन

संसाधन कमी से बढ़ रही समस्या
जिले में कोरोनो मरीजों के उपचार के लिए 200 बेड के एल-टू अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 300 की जा चुकी है, लेकिन यहां संसाधन पर्याप्त नहीं हैं। महज 70 बेड ही आक्सीजन सपोर्ट या वेल्टीलेटर वाले हैं। यानी इससे अधिक होने पर दिक्कत हो रही है। इन दिनों एल-टू के आईसीयू वार्ड में लोगों को बेड मिलना मुश्किल है। वहीं आक्सीजन सिलेंडर से मरीज के मुंह में लगाने वाला मीटर और हूड भी कम है। दो दिन पहले जिला अस्पताल पहुंचे एक मरीज को वहां के चिकित्सकों ने यह कहते हुए कोविड अस्पताल भेज दिया कि वहां हूड नहीं था। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जितने संसाधन हैं उसी में बेहतर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सीएचसी को काविड अस्पताल बनाने का नहीं आया निर्देश
जिले के दो सीएचसी को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया जाना है। यहां 50-50 बेड की व्यवस्था होगी। एल-वन श्रेणी की व्यवस्था मिलेगी। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को एल-टू अस्पताल के लिए रेफर किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि अभी ऐसा कुछ निर्देश नहीं आया है। आने पर उस दिशा में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed