फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona in Sonbhadra 27 more people including five women report positive

Corona in Sonbhadra: पांच महिलाओं समेत 27 और लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Tue, 13 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona in Sonbhadra 27 more people including five women report positive
सोनभद्र। जिले में पांच महिलाओं समेत 27 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3247 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 23 मरीज मंगलवार को इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2960 हो गई है। मंगलवार को 27 और कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले 244 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1775 लोगों के सैंपल लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1788 लोगों की मंगलवार को रिपोर्ट भी आई, जिसमें 27 पॉजिटिव और 1761 निगेटिव मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसके उपाध्याय के मुताबिक अब तक कुल 129074 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 127569 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3247 पॉजिटिव और 124322 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1505 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को 27 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 244 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से 12 की मौत सोनभद्र और 31 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed