फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona Curfew : Shopping in market at rist of infection

कोरोना कर्फ्यू : संक्रमण का खतरा भूल कर रहे खरीदारी, बाजारों में भीड़

Wed, 12 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Corona Curfew : Shopping in market at rist of infection
सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज नगर में कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को नगर में कई स्थानों पर कपड़े से लेकर बर्तन सहित अन्य दुकानें खुली रहीं। कई जगहों पर तो कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए दुकानों का शटर गिराकर खरीदारी होती रही। पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर कुछ व्यवसायियों पर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जारी कोराना कर्फ्यू में भी दुकानें खोली जा रही है। राबर्ट्सगंज मेन मार्केट, न्यू मार्केट, पन्नूगंज रोड, धर्मशाला रोड और पन्नूगंज रोड पर कपड़ा के साथ-साथ बर्तन आदि की दुकानें खोली जा रही हैं। यही नहीं सुबह-शाम खरीदारों की भीड़ जुट रही है। प्रशासनिक कार्रवाई से बेखौफ व्यवसायी शटर बंद करके दुकान के अंदर कपड़े की बिक्री कर रहे हैं। बुधवार को बाजार की पड़ताल करने पर कई अन्य दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। ग्राहकों के आने पर दुकान खुलती और खरीदारी करने के बाद दुकान बंद हो जाती है। सुबह शाम सड़कों पर भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

प्रदेश और जिले मे तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सात मई से कोरोना कर्फ्यू जारी है। कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। एडीएम ने सभी एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने का निर्देश दिया है लेकिन कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी दुकान के बाहर ग्राहकों की बाइक और साइकिल की भीड़ लगी रही। चंडी तिराहे के पास भी लोग तफरी करते दिखे। इससे कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ती नजर आई। यही हाल शाहगंज, मधुपुर, ओबरा, चोपन, रेनुकट, दुदी, अनपरा, घोरावल, शक्तिनगर, कोन, रामगढ समेत अन्य बाजारों में देखने को मिला। बाजारों में कर्फ्यू का पालन कराने के लिए तैनात पुलिस कर्मी मरीज, दवा लेने, इलाज कराने वालों के अलावा अन्य लोगों को भी आने जाने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
टीका लगवाने को अपनी बारी का करते रहे इंतजार
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। लोग सुबह से ही केंद्रों पर नंबर लगाकर टीकाकरण करा रहे हैं। बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी परिसर स्थित आयुष अस्पताल तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज में टीकाकरण कराने वालों की भीड़ जुटी रही। दोनों केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया गया। दूसरे डोज का भी टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed