फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cooperate in the education of poor children of Madhesia society: Manish

मद्धेशिया समाज के गरीब बच्चों की पढ़ाई में करें सहयोग: मनीष

Mon, 01 Feb 2021 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Cooperate in the education of poor children of Madhesia society: Manish
कोन। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की सोमवार को रामलीला मैदान बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा का अभाव है। जिससे समाज में कुरीतियां बढ़ती जा रही हैं। समाज के लोग मदिरापान व नशा का त्याग करें और जो युवा हैं अच्छी पढ़ाई के साथ समाज के गरीब घरों के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग कर आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज में दहेज जैसी कुरीतियां व्याप्त हैं। इसे हमारे समाज की युवा पीढ़ी को आगे आकर दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। यह कुरीति तब दूर होगी, जब हमारे समाज की बेटियां पढ़ेंगी। जब बेटियां पढ़ती हैं तो वह दो घरों को जोड़ती हैं। बैठक में कमलेश मोहन, लखन गुप्ता, संदीप गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किया। बैठक में संगठन की युवा इकाई का जिलाध्यक्ष राजू बाबा को मनोनीत किया गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मनोज कुमार, महामंत्री राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला संगठन मंत्री अजय कुमार को मनोनीत किया गया। इस मौके पर शोभनाथ गुप्ता, श्याम राज, अशोक निराला, विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, विजय पथिक, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन रमेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed