फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contribute district augury

जिले को निर्मल बनाने में योगदान दें

Sat, 23 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 23 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Contribute district augury
जिले के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की स्वच्छ भारत मिशन की एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को राबर्ट्सगंज के नवीन कृषि मंडी समिति परिसर मेें संपन्न हो गई। इसमें गांवों के विकास और स्वच्छता पर जोर दिया गया। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने प्रधानों से सोनभद्र को निर्मल जिला बनाने की दिशा में अहम योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन



डीएम ने इस मौके पर कहा कि साफ -सफाई ही बेहतर स्वास्थ्य का राज है। जहां अच्छी साफ -सफाई होती है वहां बीमारियां नहीं पनपने पाती और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसलिए ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव में बेहतर सफाई कराएं।
विज्ञापन



विकास के लिए गंवई राजनीति से दूर रहें। राज्य वित्त आयोग व चौदहवां वित्त आयोग की धनराशि का प्रयोग गांव में खुली बैठक कराकर प्रथम जरूरी कार्यों पर करें। सफाई कर्मियों से जॉब कार्ड के मुताबिक सफाई कराएं। जो कर्मी अपने आवंटित गांव में सफाई न करे उसके खिलाफ  खुली बैठक कराकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि कार्यशाला से सकारात्मक चिंतन की प्रेरणा लेकर प्रधान अपने गांवों में जाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व नियमों के प्रचार साहित्य, जो मुहैया कराये जा रहे हैं, उसका बेहतर तरीके से अध्ययन करते हए अपने गांव की तरक्की करायें। कार्यों का सृजन कर मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा रोजगार नागरिकों को मुहैया कराएं।


मनरेगा के तहत 50 दिन काम करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण श्रम विभाग में कराएं ताकि उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल सके। जिले में पैसे की कोई कमी नहीं है, सिर्फ जरूरत है, इच्छाशक्ति और नेक नियति की। एसपी रामलाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश व देश का विकास हकीकत में गांव के विकास पर निर्भर है, जिसकी मुख्य कड़ी प्रधान ही हैं।


प्रधान अपने गांव में अपराध न पनपने दें और निर्भिक होकर गांव का विकास करायें, तभी  गांव व समाज व जिले का विकास होगा। विधायक घोरावल रमेश चंद्र दूबे ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास परक व जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहाकि गांव की विकास की महत्वपूर्ण कड़ी ग्राम प्रधान होते हैं।


उन्होंने ग्राम प्रधानों का आहवान किया कि वे बिना किसी भेदभाव के अपने गांव का विकास करें। विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि स्वच्छ शौचालयों के उपयोग में पानी की अहम जरूरत होती है, लिहाजा जिला प्रशासन, विकास विभाग शुद्ध पेयजल के साथ ही शौचालयों के उपयोग हेतु पर्याप्त पानी की व्यवस्था करायें।



इस मौके पर सीडीओ महेंद्र सिंह, उप निदेशक पंचायत अशोक कुमार शाही, चूरन राम, सुनील कुमार श्रीवास्तव, एनएन मिश्रा, डा. आरबी गौतम, राजीव भारती, आरके सिंह यादव, एपी सिंह यादव, बीएसए रामभरन राजभर, डीएसओ एपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed