फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contractors rallied against the merger of tenders

निविदाओं के सम्मिलन के विरोध में संविदाकार लामबंद

Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Contractors rallied against the merger of tenders
अनपरा। बार-बार आगाह करने के बाद भी परियोजना में निविदाओं के सम्मिलन की प्रक्रिया तेज होने का आरोप लगाते हुए थर्मल कांट्रैक्टर एसोसिएशन अनपरा ने गहरी आपत्ति जताई है। विरोध में लामबंद संविदाकारों ने 28 जनवरी तक समस्त लंबित देयों का भुगतान न होने की स्थिति में पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव राजा पांडेय व मीडिया प्रभारी राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि अनपरा परियोजना में छोटी निविदाओं को जोड़कर बडी निविदा निकाली जा रही है। इससे परियोजना के सभी संविदाकार एक अप्रैल 2022 से कार्य से बाहर हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में प्रबंधन तत्काल संविदाकारों के समस्त देयों का अविलंब भुगतान करे। उन्होंने कहा कि भुगतान न होने पर 29 जनवरी से संविदाकार पूर्ण रूप से कार्य बंद कर धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान परियोजना का कार्य प्रभावित होने की जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed