फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contractor's payment stopped due to improper stitching

Sonebhadra News: यूनिफार्म की सिलाई ठीक न होने पर ठेकेदार का भुगतान रोका

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Contractor's payment stopped due to improper stitching
सोनभद्र। डीएम चंद्रविजय सिंह ने मंगलवार को उरमौरा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई की दुर्व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लैब में उपकरण के रख-रखाव की स्थिति भी ठीक नहीं थी। प्रभारी प्रधानाचार्य को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में सुंदरीकरण व मरम्मत कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय के कक्षों में जाकर बालिकाओं को दी जा रही शिक्षा की स्थिति का जायजा लिया। छात्राओं से वार्ता विद्यालय में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, नाश्ता, ड्रेस, बैग, जूता-मोजा आदि के बारे में जानकारी ली। पता चला कि छात्राओं के पास किताब व काॅपी रखने के लिए बैग नहीं है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्या को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अतिशीघ्र बैग उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने लैब का भी निरीक्षण किया तो लैब में प्रेक्टिकल के लिए रखे गए उपकरणों का रख-रखाव बेहतर ढंग से नहीं पाया गया और न ही साफ-सफाई की गई थी। डीएम ने प्रभारी प्रधानाचार्य को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। छात्राओं के लिए सिलवाकर रखे गए यूनिफार्म की सिलाई ठीक नहीं मिली। प्रभारी प्रधानाचार्य इस बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। जिसपर डीएम ने संबंधित ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय का शौचालय, छात्राओं के हास्टल रूम, किचन रूम व उसमें खाद्य सामग्री अव्यवस्थित ढंग से रखी गई थी। छात्राओं के लिए हलवा बनाया जा रहा था, जिसमें उपयोग हो रहे सूजी की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। डीएम ने कहा कि जिस स्तर पर लापरवाही बरती गई हो, संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाय। इस दौरान डीएम ने प्रभारी प्रधानचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में छात्राओं को इंटरनेट व वाई-फाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय। छात्राओं की सुविधा के लिए रैक बनवाएं लाइब्रेरी को बेहतर तरीके से सुव्यवस्थित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed