{"_id":"66576498945a1926c50f684b","slug":"contractors-clerk-dies-after-gasping-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113665-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गश खाकर गिरे ठेकेदार के मुंशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गश खाकर गिरे ठेकेदार के मुंशी की मौत
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और गर्मी अब जानलेवा होने लगी है। बुधवार को बीना पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित शॉपिंग सेंटर में दोपहर की तेज धूप में दवा खरीदने के दौरान गश खाकर गिरने से मुंशी की मौत हो गई।
चंदौली जिले के सकलडीहा निवासी प्रभु यादव (66) काफी समय से अकेले बीना काॅलोनी में रहकर संविदा के तहत एक ठेकेदार के पास मुंशी का कार्य करता था। बुधवार की दोपहर बीना शापिंग सेंटर में दवा लेने गया था। तेज धूप में अचानक गश खाकर वे गिर गया। आनन-फानन उसे एंबुलेंस से डिबुलगंज अस्पताल भेजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि डॉक्टर पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट कहने की बात कह रहे हैं।
-- -- -