फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Contract workers met DM under the leadership of MP, said - the matter will not be made on less than the extension of service

सांसद के नेतृत्व में डीएम से मिले संविदाकर्मी, कहा- सेवा विस्तार से कम पर नहीं बनेगी बात

Wed, 08 Sep 2021 05:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Contract workers met DM under the leadership of MP, said - the matter will not be made on less than the extension of service
कोविड अस्पताल में कार्यरत रहे संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को सांसद पकौड़ी लाल कोल के नेतृत्व में डीएम से भेंट की। सेवा विस्तार की मांग रखते हुए सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि कोरोना काल में पूरी निष्ठा से कार्य दायित्व निभाने के बाद उनकी सेवा समाप्त की जा रही है। यह न्यायोचित नहीं है। सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनमानी कर रहे हैं। उनकी ओर से लगातार यह धमकी भी दी जा रही है कि अगर आंदोलन खत्म नहीं करते तो फिर कभी कार्य करने का मौका नहीं दिया जाएगा। उनकी ओर से आंदोलन खत्म कराने के तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं, लेकिन सभी कर्मचारी पूर्व की तरह ही कार्य पर रखे जाने की मांग पर अडिग हैं। मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह अनिश्चितकालीन के लिए आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed