{"_id":"67cf22f7a660d4076c0e021e","slug":"construction-of-three-new-bridges-started-with-rs-774-crore-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125432-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 7.74 करोड़ से तीन नए पुलों का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 7.74 करोड़ से तीन नए पुलों का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में लंबे समय से तीन क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीनों पुल के निर्माण पर 7.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके बनने से क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विकास खंड दुद्धी, बभनी और म्योरपुर में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की तरफ से 29 जर्जर पुलों की सूची तैयार की गई है। इनके स्थान पर नए पुल बनाने का प्रस्ताव है। इसमें से शासन की तरफ से सिर्फ दो नए पुल के निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। शासन से बजट मिलने के साथ ही कार्यदायी संस्था की तरफ से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर किमी 56 बीजपुर के पास करीब 60 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। पुल के निर्माण पर चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। किमी 64 तिराहा रोड दुद्धी के पास 2.24 करोड़ रुपये की लागत से करीब 18 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों पुल का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों स्थान पर करीब 50 साल पहले पुल का निर्माण कराया गया था, जो जर्जर हो गया था। इससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की तरफ से चोपन ब्लॉक के खाड़पाथर के समीप करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पक्का पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यहां का पुराना पुल जर्जर हो गया था। लंबे समय से नए पुल के निर्माण की मांग चल रही थी।
-- -
वर्जन:
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर दो नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पूर्व में यहां बने पुल जर्जर हो गए थे। दो पुल का काम 15 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। तय समय में पुल का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। - विनोद भारती, जेई-पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।