फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of multipurpose hall worth Rs. 46 lakhs started in Government Model College

Sonebhadra News: राजकीय मॉडल कॉलेज में 46 लाख रुपये बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण शुरू

Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Construction of multipurpose hall worth Rs. 46 lakhs started in Government Model College
म्योरपुर ब्लॉक के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के मेरड़दह स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साथ ही बाउंड्री कर बच्चों के खेल मैदान भी बनाया जाना है।
विज्ञापन

विद्यालय में 46 लाख की लागत से बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। हॉल बन जाने से विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिभावकों, शिक्षक और बच्चों के साथ मीटिंग, इन्डोर खेल, स्मार्ट क्लास व अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी के साथ 44 लाख की लगात से विद्यालय की बाउंड्री भी कराई जा रही है। इससे विद्यालय को अपना खेल मैदान भी मिल जाएगा। अभी तक विद्यालय में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने या बच्चों के खेलने और खेल प्रतियोगिता कराने के लिए कोई जगह नही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बच्चे भी विद्यालय आउटडोर खेल नही खेल पाते थे। 15 अगस्त और 26 जनवरी व अन्य सामूहिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए भी बाहर खुले मैदान में ही तैयारी कराना पड़ता था। लेकिन बाउंड्री होने और बहुउद्देशीय हॉल बनने से विद्यालय की यह समस्या अब दूर हो जाएगी।



कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। जुलाई से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। इस संबंध में ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। - देवेन्द्र प्रजापति, प्रभारी प्रधानाचार्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मेरड़दह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article