फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction began with blasting

ब्लास्टिंग के साथ निर्माण शुरू

Wed, 22 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 22 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Construction began with blasting
 कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण का एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को पत्थरों की तोड़ाई के लिए कई बार ब्लास्टिंग की गई।
विज्ञापन


उधर विभाग के मुख्य अभियंता कुलभूषण द्विवेदी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अभियंताओं को कार्य तेज कराने का निर्देश दिया।

कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण को लेकर गतिरोध धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है और निर्माण कार्य एक बार फिर तेज होने लगा है।

पिछले कई दिनों की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार अमवार में निर्माण स्थल पर स्पेल-वे निर्माण के लिए एक बार फिर ब्लास्टिंग हुई। बुधवार को दोपहर बाद एक से दो बजे के बीच गहरी खोदाई के लिए तीन ब्लास्टिंग की गई।

 कार्य तेज करने के लिए श्रमिकों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसी बीच कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता कुलभूषण द्विवेदी ने अधिकारियों के साथ स्पेलवे खोदाई का  निरीक्षण किया।
विज्ञापन


यहां उन्होंने पानी और पत्थर निकाले जाने के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद चीफ इंजीनियर ने कुडंवा, कोलीनडूबा में पहुंचकर सुरंग की नहर के निर्माण के बारे में विभागीय अफसरों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान अफसरों को निर्देश दिया कि कार्य में कोई लापरवाही न की जाए और निर्माण कार्य हर हाल में तेज गति से कराया जाए, ताकि शासन की इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके।


निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ओपी श्रीवास्तव, एक्सईएन केपी पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, रामाशीष चौरसिया, एसडीओ रामगोपाल, हेमंत वर्मा, जेई राजेश कुमार, हीरो प्रजापति, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed