फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Consent on construction of mini auditorium

Sonebhadra News: ओबर में मिनी ऑडिटोरियम और कांप्लेक्स निर्माण पर बनी सहमति

Wed, 24 May 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Consent on construction of mini auditorium
सोनभद्र। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक बुधवार को अध्यक्ष व कमिश्नर मुथु स्वामी बी. की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्राधिकरण की नई महायोजना और नए वित्तीय सत्र के बजट पर चर्चा की गई। परिक्षेत्र में नए विकास कार्यों के लिए भी योजना तैयार हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष मुथु स्वामी बी. ने सभी सदस्यों से चर्चा के बाद लंबित कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। नई महायोजना के अवरोधों को दूर करते हुए शीघ्र पूरा करने को कहा गया। ओबरा में साडा की ओर से मैरिज हाल, मिनी ऑडिटोरियम, कमरे, शौचालय, पार्क, शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराने पर सहमति बनी। अनपरा सहित कई स्थानों पर निर्मित कार्यालयों का भवन निष्प्रयोज्य होने की दशा में उसे बंद करने का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि विशेष क्षेत्र में कराए जा रहे हर कार्य पर एडीएम निगरानी रखें। बिना स्वीकृति के कोई कार्य न कराया जाए। विकास की रुपरेखा तैयार करने में भी साडा के हितों और भविष्य की संभावनाओं पर ध्यान दिया जाय। साडा में उपलब्ध बजट से क्षेत्रीय लोगों की सहूलियत के कार्यों को कराने पर जोर दिया गया। बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, साडा के सचिव व एडीएम सहदेव मिश्र, अनपरा तापीय परियोजना, एनसीएल बीना, एनटीपीसी रिहंद व शक्तिनगर के अधिकारी के अलावा सदस्य डॉ. धर्मवीर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed