{"_id":"588e0bff4f1c1b303de80240","slug":"conscious-women-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को मतदान के लिए किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय की छपका गॉव में निकली जागरुकता रैली शामिल एनएसएस की छात्राएं।
राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में रविवार को सात दिवसीय विशेष शिविर में सेविकाओं ने महिलाओं को अनिवार्य मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश वंदना से हुई। मनोरमा पाल एवं पूजा ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद क्रमश: एनएसएस गीत और संकल्प गीत को रोशनी पाठक एवं नेहा पाठक ने गाकर सुनाया।
विंसू द्विवेदी, जूली सिद्दीकी एवं शाहीन ने महिला शिक्षा को प्रेरित करने का कार्य किया। डॉ. वंदना ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए समाज की सेवा मानव का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। कहा कि अपने विकास के साथ समाज के विकास में हमें अपना प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार ख्वाब मौजूद रहे।