फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Connect more and more students to the online class

ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास से जोड़ें

Tue, 25 May 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Connect more and more students to the online class
सोनभद्र। कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई ही सबसे अहम है। इसे बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इससे जोड़ने के लिए मंगलवार को वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि नोडल अधिकारी तय करें कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास से जुड़ें। अगर कोई दिक्कत आए तो उसे हल करें।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने जिले के 18 नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुवल बैठक कर समस्त माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत छात्र छात्राओं को आनलाइन पठन पाठन प्रारंभ किए जाने के लिए विस्तृत निर्देश दिए। कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में दूरदर्शन, ई-ज्ञान गंगा, यू ट्यूब चैनल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयं प्रभा चैनल व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था को अत्यधिक सुदृढ़ करते हुए बढ़ावा दें। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्यों से संपर्क स्थापित करके छात्र छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed