फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen took a pledge to strengthen the party on the foundation day

स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत बनाने का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प

Tue, 28 Dec 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took a pledge to strengthen the party on the foundation day
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालयों पर मंगलवार को ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

करमा : ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कांग्रेस के पूर्वजों को याद किया। कांग्रेसियों से उनके आदर्शों, उनके कार्यों व कांग्रेस की विचारधारा के साथ चलने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वंशीधर पांडेय, नामवर कुशवाहा, शहर कांग्रेस सेवादल सोनभद्र के उपाध्यक्ष चंद्रांशु धर द्विवेदी, रामलाल भारती, जितेंद्र शुक्ला, इंद्रजीत शुक्ला, पवन मौर्य, गुलाब तिवारी, निर्मला प्रसाद तिवारी, हरिशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन

ओबरा: जुगैल में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने आदिवासियों के साथ कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही आदिवासियों व अनुसूचित जाति के हित में किए गए कांग्रेस के कार्यों से सभी को रूबरू कराया। पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता, चोपन ब्लॉक के अध्यक्ष संतोष सिंह नेताम, लक्ष्मी सिंह गोंड, रामबिलास केसरी, गंगाराम गोड़, छैबर खरवार आदि रहे। चतरा: कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा के नेतृत्व में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा, नागेंद्र देव पांडे, लक्ष्मी कांत दुबे, कमलाकांत त्रिपाठी, सलीम खान, हसीना, जोखनी भारती, विमलेश विश्कर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, संजय बिंद, जितेंद्र देव पांडेय, शनि शुक्ला, गुंजन श्रीवास्तव, अमित चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed