फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen did padyatra from Brahmanagar to Mandi Gate

ब्रह्मनगर से मंडी गेट तक कांग्रेसियों ने की पदयात्रा

Wed, 10 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen did padyatra from Brahmanagar to Mandi Gate
राबर्ट्सगंज में तिरंगा पद यात्रा में शामिल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
शहर कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो पदयात्रा के दूसरे दिन धर्मशाला चौक से शुरू हुई। ब्रह्मनगर, वार्ड नंबर आठ, वार्ड नंबर 12 से होते हुए नवीन मंडी समिति के दक्षिणी गेट पर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इन समस्याओं से देश को आजादी दिलाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जगदीश मिश्रा ने कहा कि लाखों भारतीयों के बलिदान के बाद स्वतंत्रता हासिल हुई है। स्वतंत्रता में सभी जाति धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सुंदर भारत का निर्माण किया। इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं, जिसका नेतृत्व महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। पदयात्रा में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, निगम मिश्रा, इं. शिव प्रसाद यादव, वंशीधर देव पांडेय, शैलेंद्र चतुर्वेदी, मृदुल मिश्र, आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed