फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congressmen demonstrated against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against rising inflation
डीजल-पेट्रोल व घरेलू गैस के दाम में लगातार वृद्धि और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नीतियों के विरोध में शुक्रवार को जिले में कांग्रेसियों ने जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेसियों को जब पुलिस ने रोका तो हल्की नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर विनोद तिवारी, शत्रुंजय मिश्रा, जितेंद्र पासवान, बृजेश तिवारी, उषा चौबे, संगीता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी राबर्ट्सगंज के पदाधिकारियों ने नगर के मध्य विवेकानंद प्रेक्षागृह के पास पेट्रोल पंप पर कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया। कमेटी के उपाध्यक्ष इं. शिव प्रसाद ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि पेट्रोल साल भर के अंदर 24 रुपए बढ़कर 100 के करीब पहुंच गया। वहीं डीजल में प्रति लीटर 16 रुपये की वृद्धि कर जनता की जेब ढीली करने का कार्य सरकार कर रही है। यही नहीं खाद्य तेल एवं पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब के निवाले का मुख्य आधार सरसों का तेल 200 लीटर के पार चला गया है। प्रदर्शन करने वालों में आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार चौबे, विकास श्रीवास्तव, शंकर लाल, मो. सईद, मो. अरशद सिद्दीकी, अवधेश श्रीवास्तव, आजम खान आदि रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय व जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, सत्यम पांडेय,वीरेंद्र शुक्ला, प्रदीप चौबे, गुंजन श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, गणेश विश्वकर्मा, विनय गोंड, रामाज्ञा त्रिपाठी, मोहम्मद अकरम, सन्नी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल में नगर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में खुटहां गांव में पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडेय, मोहम्मद सौदागर, मुराद अली, गोरेलाल, संतोष त्रिपाठी, असगर अली, शहबान अली आदि रहे।
बभनी: जिला सचिव व म्योरपुर बभनी के प्रभारी गंभीरा प्रसाद के नेतृत्व में प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। राजेंद्र प्रसाद भारती, रामप्रसाद गोड, शंखलाल, संतलाल पनिका, रामकिसुन, श्रीराम, कमलेश, मो.खलील आदि रहे।

कोन: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोन ब्लाक अध्यक्ष मदन गुप्ता के नेतृत्व में कोन स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रभारी विनयकांत चतुर्वेदी ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस मौके पर आनंद जायसवाल, राजनाथ कुशवाहा, कार्तिक उरांव, विजय कुशवाहा, नंदकिशोर चौधरी, रामपरेखा, अनुराग त्रिपाठी, तेजूराम, अजय गुप्ता ,अखिलेश भारती, कृष्णानंद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed