{"_id":"195d4a873dc5a60472d6da614711be7a","slug":"congressmen-at-the-cmo-office-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों का सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों का सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जिले में डेंगू, मलेरिया, टायफायड से लोगों को निजात दिलाने की मांग की। प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया रोधी दवाओं के छिड़काव की भी मांग उठाई। साथ ही सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।
युवक कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा राबर्ट्सगंज के कोआर्डिनेटर आशुतोष कुमार दूबे की अगुवाई में मंगलवार की दोपहर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर पहुंचे।
यहां कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त दुर्व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशुतोष ने कहा कि जिले के दुरूह इलाकों में डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का प्रकोप हो गया है।
गांव का गांव मलेरिया की चपेट में आ गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग न तो मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव करा रहा है और न ही फागिंग कराई जा रही है। लंबे समय से जिला मुख्यालय पर ही फागिंग नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
कहा कि जिला अस्पताल में डेंगू और मलेरिया प्रभावितों के उपचार के लिए अलग से वार्ड तत्काल बनाया जाए। रिजवान अंसारी ने कहा कि शाहगंज में भी मच्छरों का प्रकोप चल रहा है और तमाम लोग मलेरिया के शिकार हैं।
अशोक बियार और सूरज वर्मा ने कहा कि अति दुरुह क्षेत्र जुगैल, पनारी, परसोई आदि ग्राम पंचायतों में मलेरिया, डायरिया और मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप है। इसकी जांच करानी चाहिए।
गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएं और लोगों का रक्त परीक्षण कर तत्काल उनका उपचार कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में सोहन मौर्या, आदिल खां, अजय सिंह पटेल, फैजान अहमद, दीपक जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, सूरज मिश्रा, यासिन खां, अंकित, सैफ अली, राजेश कुमार, फैजुद्दीन, अंकित, राजू, आशीष, रवि कुमार मौजूद रहे।