फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers took out peasant march

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान पदयात्रा

Thu, 25 Feb 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out peasant march
राबर्ट्सगंज में किसान संदेश पद यात्रा में शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी की किसान पदयात्रा बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बढ़ौली चौक से निकली। पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस कांग्रेस कार्यालय पर लौटी। यहां हुई बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार में देश में आपातकाल जैसी स्थिति है। किसान करीब तीन महीने से दिल्ली बॉर्डर पर काले कानून के खिलाफ संघर्ष कर रहा है लेकिन सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। वहीं दूसरी तरफ डीजल, पेट्रोल व गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता काफी परेशान है। प्रधानमंत्री ने चुनाव में कहा था कि डीजल और पेट्रोल के साथ-साथ महंगाई को कम करेंगे, किंतु जब से बीजेपी की सरकार आई है लगातार डीजल, पेट्रोल एवं खाद्य पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जनपद में भी किसान क्रय केंद्रों पर धान बेचने को लेकर काफी जद्दोजहद में लगे हुए हैं। किसानों की समस्या न तो अधिकारी सुन रहे हैं और न ही जिले के जनप्रतिनिधि। ऐसे में किसानों की लड़ाई प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। इस दौरान ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र पासवान विनोद तिवारी, बद्री गोड़, राजीव त्रिपाठी, शत्रुंजय मिश्रा, बाबूलाल पनिका, राजबली पांडे, बृजेश तिवारी, उषा चौबे, संगीता श्रीवास्तव, अमित चौबे, कौशलेस पाठक, विवेक पटेल, आकाश वर्मा, निगम मिश्रा, दया शंकर पांडे ,लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पांडे ,नियामत उल्ला खां, विशिष्ट चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed