फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress workers submitted letter demanding operation of Triveni Muri Express

त्रिवेणी, मूरी एक्सप्रेस के संचालन की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा पत्र

Sat, 10 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress workers submitted letter demanding operation of Triveni Muri Express
राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपते कांग्रेस कमेटी के पदाधिकार - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से बंद पड़ी ट्रेनों का आवागमन शुरू कराने के लिए मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन शनिवार को सहायक स्टेशन मास्टर को सौंपा गया। चार सूत्रीय ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं।
विज्ञापन

इसमें सोनभद्र स्टेशन से होकर लखनऊ के रास्ते बरेली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एवं संभल से चलकर जम्मू तवी तक जाने वाली मुरी एक्सप्रेस को तत्काल चलाए जाने,स्टेशन को शहर से जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत कराए जाने एवं स्टेशन पर पुलिस चौकी भवन की स्थापना करने की मांग की गई। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के तमाम छात्र अधिकारियों मेडिकल की सुविधा लेने वाले जरूरतमंदों के हितों को ध्यान में रखते हुए सोनभद्र स्टेशन से रास्ते से यथाशीघ्र ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हाजी फरीद भाई, जिला सचिव शालिग्राम कनौजिया, पूर्व महासचिव कन्हैया पांडे, निगम मिश्रा, प्रमोद कुमार पांडे, शहर कांग्रेस कमेटी के आशीष शुक्ला, प्रदीप चौबे,शिव प्रसाद यादव, मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, अंकित केजरीवाल, शैलेंद्र कुमार मालवीय, शंकर प्रसाद, फैजान अहमद, अमित चतुर्वेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed