{"_id":"60be1d738ebc3ed2304f8d0d","slug":"congress-submitted-a-memorandum-demanding-solution-to-the-problems-of-the-city-sonbhadra-news-vns593458924","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी राबर्ट्सगंज के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नगर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत व नगर के पानी निकासी की गंभीर समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग की।
शहर अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान समय में शहर के हर वार्ड में नालियां बजबजा रही हैं। सड़कों पर पानी फैला हुआ है। सड़कें टूटी फूटी अवस्था में छोड़ दी गई हैं। कार्यदायी संस्था की तरफ से अंडर ग्राउंड पाइप डालने के समय खोदी गई सड़कें छह माह बाद भी मरम्मत नहीं की जा सकी है। नगर की सड़कों पर गड्ढे बने हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि 30 जून तक समस्या का समाधान नहीं होता है तो कोविड-19 की पाबंदी हटते ही शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जताएंगे। अधिशासी अधिकारी ने 30 जून तक समस्त नालियों की साफ़-सफाई एवं उनकी मरम्मत तथा सड़क की मरम्मत के लिए आश्वासन दिया। बताया कि साफ सफाई के लिए आठ जून को टेंडर खोला जाएगा। टेंडर खोलने के 15 दिन के भीतर समस्त नालियों की साफ-सफाई पूर्ण कर ली जाएगी। जल निकासी के लिए प्रदेश स्तर पर कार्य योजना प्रस्तावित है, जिसका शीघ्र ही टेंडर कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार चौबे, महासचिव प्रांजल श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 13 के वार्ड अध्यक्ष आजम खान आदि उपस्थित रहे।