सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और विभिन्न मांगों से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों की फीस माफ करने, अधिवक्ताओं की समस्या समेत अन्य मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी किया। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में मध्यम वर्गीय लोग आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्डों की चार माह की फीस माफ की जाए। कहा कि शिक्षण संस्थानों में कार्यरत मान्यता, गैर मान्यता शिक्षकों व कर्मचारियों को सरकार आठ हजार रुपया प्रतिमाह सहायता प्रदान करें। यूपी के विभिन्न न्यायालयों में लाखों की संख्या में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों की आमदनी लॉकडाउन के नाते शून्य हो गयी है। सरकार न्हें 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दे। जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने कहा कि मध्य वर्गीय लोग भी इस लॉक डाउन में काफी परेशान हैं। ऐसे लोग जो मकान, गाड़ी, शिक्षा व रोजगार के लिए बैंकों से लोन लिए हैं और इस दौर में परेशान हैं, सरकार ऐसे लोगों की चार माह की ईएमआई माफ करे। प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष फरीद खां, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, कमेलश ओझा, जितेंद्र पासवान, कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महासचिव उषा चौबे, नामवर कुशवाहा, विनोद तिवारी, बद्री गोड़, शत्रुंजय मिश्रा, राजबली पांडेय, विवेक पटेल, वंशीधर पांडेय, रामविलास पनिका, सईद खां, निगम मिश्रा, राकेश पनिका, सेतराम केशरी, अजय दुबे, राजेंद्र भारती, सालिगराम कनौजिया, स्वतंत्र साहनी, लल्लू सिंह, शैलेश कुमार, अमित सिंह, हरिशंकर गोंड आदि मौजूद रहे।