फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Congress leaders of jharkhand stopped at UP border in sonebhadra who going to Lakhimpur rajesh thakur sat on protest after dispute with police

आधी रात में भारी हंगामा: यूपी बार्डर पर रोके गए लखीमपुर जा रहे झारखंड कांग्रेस के नेता, पुलिस से नोकझोंक के बाद धरने पर बैठे

Thu, 07 Oct 2021 09:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 07 Oct 2021 09:43 AM IST
सार

यूपी-झारखंड सीमा को विभाजित करने वाली सततवाहिनी नदी पुलिया पर आधी रात से ही बड़ी तादाद में जमे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। 

विज्ञापन
Congress leaders of jharkhand stopped at UP border in sonebhadra who  going to Lakhimpur rajesh thakur  sat on protest  after dispute with police
विंढमगंज से लगती यूपी सीमा पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जा रहे झारखंड कांग्रेस कमेटी के नेताओं को सोनभद्र पुलिस ने बुधवार की आधी रात विंढमगंज से लगती यूपी सीमा पर रोक दिया। पुलिस से नोकझोंक करते हुए कांग्रेसियों ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर बॉर्डर के पास ही रांची-रीवा मार्ग पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


यूपी-झारखंड सीमा को विभाजित करने वाली सततवाहिनी नदी पुलिया पर आधी रात से ही बड़ी तादाद में जमे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। यूपी की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


धरनास्थल पर सभा में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार भारत में रह रहे किसानों के आवाजों को दमनकारी नीति के तहत दबाना चाहती है। यह सरकार भारत में निवास कर रहे ग्रामीण किसान शिक्षित नौजवान को जीने का अधिकार भी छीन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: सीएम योगी ने जल निगम के अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले- अब अंतिम मौका, लापरवाही पर बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार 

झारखंड सरकार के मंत्रियों ने भाजपा पर बोला हमला
किसानों की हत्या कराने वाली इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, मांडर विधायक कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी सभा को संबोधित किया। कहा कि आत्मनिर्भर भारत में आम जन का अधिकार छीना जा रहा है।

Congress leaders of jharkhand stopped at UP border in sonebhadra who  going to Lakhimpur rajesh thakur  sat on protest  after dispute with police
धरने पर बैठे झारखंड कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला

आवाज उठाने वालों को गाड़ियों से दबाकर जान से मार दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना शर्मनाक है। योगी सरकार में हत्या, बलात्कार का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। यह सरकार इन घटनाओं को दबाने का काम कर रही है। जय जवान जय किसान का नारा लगाने वाली सरकार के मंत्री पुत्र द्वारा किसानों के ऊपर ही गाड़ी चढ़ा कर जान लेना इस सरकार की मानसिकता को दर्शाता है।

इस दौरान मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, झारखंड अल्पसंख्यक चेयरमैन शकील अख्तर, पलामू जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, गढ़वा जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी, वरीय जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed